फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले दिन हो सकती है इतने करोड़ रुपये की कमाई
हालांकि, तेलुगू भाषी राज्यों में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। यहां 'लाइगर' की तकरीबन 4,09,742 टिकट बिक चुकी हैं। यानी फिल्म के तेलुगू संस्करण ने एडवांस बुकिंग के जरिए 7.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करण के क्रमश: 7565, 944 और 173 टिकट्स बुक हुए हैं। यदि हम पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म पहले दिन कुल 25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।