फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Photo Of The Day: ग्लैमरस ड्रेसेज में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना कातिलाना अंदाज, आपने देखा क्या?

Wed, 25 May 2022 12:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
cannes 2022 - फोटो : social media
कान 2022 के रेड कार्पेट पर इंडियन ब्यूटीज अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरती से लगातार जलवा बिखेर रही हैं। जहां कुछ भारतीय अभिनेत्रियां कान का हिस्सा बन अपने वतन लौट आई हैं, वहीं दीपिका पादुकोण, हिना खान, उर्वशी रौतेला और हेली शाह कई एक्ट्रेसेस अभी भी अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक से कान में छाई हुई हैं। ऐसे में यह बॉलीवुड डीवाज अपने सिजलिंग लुक्स से कान फिल्म फेस्टिवल की सारी लाइमलाइट चुरा रही हैं। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि यह सभी भारत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन अब कान में इनका जलवा देखकर लगा रहा है कि यह जल्द ही दुनिया भर के लोगों के दिलों में भी राज करती दिखाई देंगी। कान फिल्म फेस्टिवल के आठवें दिन से इन्हीं अभिनेत्रियों की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हे देख सभी चौंक रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा रही हैं। फेस्टिवल के 75वें संस्करण में जूरी बनकर गई दीपिका हर रोज अपने नए लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं। आठवें दिन से सामने आई उनकी तस्वीरों में वह ऑरेंज कलर के आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं। अपने इस आइकॉनिक लुक को दीपिका ने  लाइट मेकअप और मेसी बन से कंप्लीट किया है। अभिनेत्री ने ज्वैलरी के नाम पर कानों में केवल ग्रीन कलर के इयररिंग्स पहन रखे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण 
आठवें दिन पर दीपिका के दोनों लुक की जमकर तारीफ हो रही है। जहां दिन के समय अभिनेत्री ने ऑरेंज कलर की ड्रेस को चुना वहीं रात की डिनर पार्टी के लिए वह वाइट कलर की को-ओरड सेट पहना। इस कोऑर्डिनेटिड सेट की खासियत यह थी कि इसकी स्लीव्स बैलून स्टाइल थी। दीपिका ने अपने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, मेसी बन के साथ स्मोकी आई मेकअप कर रखा था। अपने इस लुक में भी वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।   

4 of 6
helly shah - फोटो : social media
हेली शाह 
'स्वरागिनी' फेम एक्ट्रेस हेली शाह इन दिनों कान में अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वह इस फेस्टिवल में लोरियल ब्रांड की एंबेसडर के रूप में शिरकत कर रही हैं। सामने आई नई तस्वीरों में हेली ने शांतनु और निखिल द्वारा डिजाइन किया ब्लैक एंड व्हाइट पैंट सूट पहना हुआ था, जिसके पीछे एक लंबी रेल जुड़ी हुई थी। इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और एलिगेंट मेकअप के साथ वह इसमें बेहद क्लासी लग रहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 6
urvashi rautela - फोटो : social media
उर्वशी रौतेला 
कान फिल्म फेस्टिवल में ड्रीमी वाइट डेब्यू करने और ब्लैक आउटफिट में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाने के बाद उर्वशी का एक और लुक सामने आया है। लेकिन इस बार उन्होंने रेड कार्पेट पर नहीं बल्कि अपनी मां के साथ डिनर करने के दौरान तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में उर्वशी गोल्डन वाइट शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने सेम कलर का श्रग पहन रखा था और हैट भी लगा रखी थी। हमेशा की तरह वह खूबसूरत लग रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान
हिना ने आठवें दिन आइस ब्लू कलर का हाई स्लिट गाउन पहना, जिसमें वह बहुत ग्लैमरस लग रहीं थी। हिना खान का यह लुक बहुत क्लासी और इलेक्ट्रिफाइंग था, जिसे देखकर सभी मदहोश हो गए थे। उन्होंने इस ड्रेस पर आगे से अपने बालों को स्लीक लुक देकर मेसी हेयर बन बनाया हुआ था, जो उनके लुक के साथ पूरी तरह से फिट हो रहा था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें