फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: भारत को मिला 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान, पीएम मोदी ने बताया देश के लिए ये क्यों है खास

Tue, 17 May 2022 04:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
2022 के कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस साल पहली बार भारत 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रहा है। कांस 2022 में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश जारी किया है।
भारत को आधिकारिक रूप से कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, "मार्चे डू फिल्म - फेस्टिवल डी कांस में कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में भारत की भागीदारी के बारे में जानकर मुझे खुशी हो रही है। भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 साल और कान फिल्म महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के साथ-साथ फ्रांस के साथ राजनयिक संबंध के 75 साल पूरे होने का आनंद ले रहा है।"

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडियाप
पीएम ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक सत्यजीत रे की एक फिल्म को कान क्लासिक्स सेक्शन में स्क्रीनिंग के लिए बहाल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आगे कहते हैं, "भारत में बनने वाली फिल्मों की संख्या, अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यहां अलग-अलग भाषाओं में फिल्में बनती हैं। हमारे फिल्म सेक्टर की विविधता उल्लेखनीय है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
पीएम मोदी कहते हैं, ”फिल्में और समाज एक-दूसरे के दर्पण हैं। सिनेमा मानवीय भावनाओं और भावों को कलात्मक तरीके से प्रदर्शित करता है, जो दुनिया को मनोरंजन के एक सामान्य सूत्र से जोड़ता है। भारत के कई स्टार्टअप सिनेमा वर्ल्ड को अपनी ताकत दिखाएंगे। इंडिया पवेलियन, भारतीय सिनेमा के पहलुओं को प्रदर्शित करेगा और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और सीख को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें