फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: फ्रांस में महिलाओं पर हो रहे जुर्म के खिलाफ फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन, रेड कार्पेट पर फेंके गए स्मोक ग्रेनेड

Mon, 23 May 2022 02:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का असर 75वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जहां कान के रेड कार्पेट पर महिला द्वारा कपड़े उतारकर 'स्टॉप रेपिंग अस' के नारे लगाने की घटना सामने आई थी, वहीं अब फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुर्म के विरोध में स्मोक ग्रेनेड्स फेंकने की जानकारी मिल रही है। जी हां, रविवार को कान फिल्म फेस्टिवल में महिलाओं ने अचानक रेड कार्पेट पर धुएं के गोले फेंकना शुरू कर दिया। जिसके तुरंत बाद रेड कार्पेट इवेंट को रोक दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को कान फिल्म फेस्टिवल के इवेंट के दौरान यूक्रेन के सपोर्ट में बैनर लहराते हुए महिलाओं का एक समूह आया। काले कपड़ों में दिख रहे इस ग्रुप ने रेड कार्पेट पर एक बमनुमा चीज फेंकी, जिसके बाद पूरे कैंपस में धुआं-धुआं हो गया। महिलाओं ने अपने हाथ में जो बैनर पकड़ा हुआ था, उसमें फ्रांस में पति से प्रताड़ित महिलाओं से मिलते-जुलते नामों की सूची लिखी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये महिलाएं घरेलू हिंसा में मारी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेनेड फेंकने की घटना फिल्म कॉम्पिटिशन के दौरान हुई। इस कान फिल्म फेस्टिवल में 'होली स्पाइडर' नामक फिल्म का प्रीमियर चल रहा था। बता दें कि होली स्पाइडर ईरान की एक फेमिनिस्ट थ्रिलर फिल्म है। इत्तेफाकन 'होली स्पाइडर' की कहानी भी महिला के ईद-गिर्द घूमती है, जो वेश्याओं को मारने वाले पुरुष को ट्रैक करती है और उन्हें पकड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें