फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JugJugg Jeeyo: पाकिस्तानी सिंगर ने बॉलीवुड पर लगाया कंटेंट चुराने का आरोप, टी-सीरीज ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Mon, 23 May 2022 02:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर और अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फैमिली कॉमेडी- ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जीयो' का ट्रेलर रविवार यानी 22 मई को रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट के अलावा, पंजाबी सॉन्ग 'नच पंजाबन' इस ट्रेलर में आकर्षण का केंद्र बना हु़आ है। ट्रेलर आउट होने के बाद से ही यह पैपी सॉन्ग लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां इस ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह विवादों में घिरते जा रहा है।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जुग जुग जीयो और अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
दरसअल, पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने दावा किया है कि ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया गाना 'नच पंजाबन' उनका है। इतना ही नहीं गाने के निर्माता ने करण जौहर और उनकी टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दे डाली है। गायक का कहना है कि उनके गाने का इस्तेमाल उन्हें उनका उचित श्रेय दिए बिना किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जुग जुग जीयो और अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी गायक ने लगाया आरोप
रविवार, 22 मई को अपने ट्विटर अकाउंट पर गायक-गीतकार ने लिखा, "मैंने अपना गाना "नच पंजाबन" किसी भी भारतीय फिल्म को नहीं बेचा है। मैंने इसके राइट्स रिजर्व रखे हैं ताकि मैं हर्जाने का दावा करने के लिए अदालत जा सकूं। करण जौहर जैसे निर्माताओं को कॉपी गानों का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह मेरा छठा गाना है, जिसे कॉपी किया जा रहा है।

4 of 5
अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
गायक ने की कानूनी कार्रवाई करने की बात
गायक ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "नच पंजाबन" गाने का लाइसेंस किसी को नहीं दिया गया है। अगर कोई दावा कर रहा है, तो समझौता करें। मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। बता दें कि अबरार ने यह गाना 2000 के दशक की शुरुआत में गाया था और यह पूरे दक्षिण एशिया में काफी फेमस हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jug jugg Jeeyo Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टी-सीरीज ने दी सफाई
पाकिस्तानी गायक के विरोध के बाद टी-सीरीज ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, हमने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'जुग जुग जीयो' के लिए कानूनी रूप से आई-ट्यून्स पर रिलीज और लॉलीवुड क्लासिक्स के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध 'नाच पंजाबन' को अडॉप्ट किया है, जिसके मालिक मूवी बॉक्स हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें