कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से अक्सर लोग घबरा जाते हैं और उम्मीद खो देते हैं लेकिन एक ऐसी हीरोइन भी है जिसने ना सिर्फ कैंसर से डटकर लड़ाई लड़ी बल्कि अपनी एक अमिट पहचान बनाई। हम बात कर रहे हैं इंडो-केनेडियन एक्ट्रेस लीजा रे की जो ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं और आजकल वो अपने ग्लेमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित थीं लीजा रे, अब दिखती हैं इतनी खूबसूरत
2 of 5
- फोटो : Twitter/Lisa Ray
जल्द ही लीजा रे एक मेगजीन के कवर पर दिखने वाली हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बेहद बोल्ड कपड़े पहने हैं। लीजा के इस अवतार की खास बात ये है कि 44 साल की उम्र में भी इतने बोल्ड लुक के बावजूद वो बिल्कुल भी अश्लील नहीं लग रही हैं। कैंसर से उबरने के बाद, उम्र के इस पड़ाव पर भी जिस तरह से उन्होंने अपनी खूबसूरती को बरकरार रखा है वो सभी के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है।
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित थीं लीजा रे, अब दिखती हैं इतनी खूबसूरत
3 of 5
- फोटो : Twitter/Lisa Ray
कई सालों तक लीजा ब्लड कैंसर से जूझती रहीं लेकिन उन्होंने अपना विश्वास कभी नहीं डगमगाने दिया। वो कभी इस तरह का ख्याल अपने मन में लेकर ही नहीं आईं कि वो इसकी वजह से मर जाएंगी। शायद यही वजह रही कि वो इस मुश्किल पड़ाव को आसानी से पार कर गईं और आज ये हीरोइन अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से सभी हीरोइन के लिए कड़ी टक्कर पैदा कर रही हैं।
कैंसर से पीड़ित थीं लीजा रे, अब दिखती हैं इतनी खूबसूरत
4 of 5
- फोटो : Twitter
लीजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में तमिल सिनेमा से की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना रुख बॉलीवुड की तरफ कर लिया। यहां उन्होंने 'कसूर', 'वीरप्पन', 'इश्क फॉरेवर' जैसी और भी कई हिंदी फिल्मों में काम किया।
कैंसर से पीड़ित थीं लीजा रे, अब दिखती हैं इतनी खूबसूरत
5 of 5
जिस तरह लीजा ने कैंसर से लड़ाई लड़कर और बिना हिम्मत हारे खुद की एक पहचान बनाई है, वो तमाम उन लोगों के लिए एक मिसाल है जो छोटी छोटी मुश्किलों से ही घबरा जाते हैं।