सलमान खान और यूलिया वंतूर के ब्रेक-अप को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई गईं लेकिन कुछ भी साफ तौर पर सामने नहीं आया। लेकिन इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी असल वजह अब सामने आ गई है। कहा जा रहा था कि यूलिया और सलमान का ब्रेकअप कुछ आपसी मतभेदों और यूलिया के रहन-सहन को लेकर हुआ लेकिन अब जाकर यूलिया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
तो ये थी सलमान और यूलिया के ब्रेक-अप की असली वजह
2 of 6
हाल ही में एक रोमानियन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में यूलिया ने कहा,' मैंने हिंदी में गाना शुरु कर दिया था। सिंगिंग तक सीखनी शुरु कर दी थी, हालांकि वहां भारत में ये काफी अलग है लेकिन मैं फिर भी इसे सीखने लगी। वहां लोगों की सोच, सभ्यता, कल्चर, सबकुछ बिल्कुल अलग है। वहां ज्यादा प्राइवेसी नहीं है और तो और एक ही घर में कई सारे लोग साथ रहते हैं। हमें वहां के हिसाब से कपड़े पहनने की जरूरत होती है, किस तरह के कपड़े पहनकर सड़कों पर निकलना है, ये ध्यान रखना होता है। बाद में मुझे अहसास हुआ कि मेरे कपड़े वहां के हिसाब बहुत डीप कट वाले हैं। लेकिन हां मैंने भारत और वहां की भाषाओं के बारे में भी कुछ सीखा।'
विज्ञापन
तो ये थी सलमान और यूलिया के ब्रेक-अप की असली वजह
3 of 6
यूलिया की इस स्टेटमेंट से साफ लग रहा है कि उनका इशारा सलमान और उनके परिवार की तरफ था। यूलिया यहीं नहीं रुकीं और बताया कि किस तरह उन्होंने भारत आने के लिए अपने सपनों को दांव पर लगा दिया और किसी बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा,' चूंकि मुझे भारत आना था इसलिए मैं अपना थियेटर जारी नहीं रख पाई लेकिन मैं खुश हूं कि मुझे एक प्ले में काम करने का मौका मिला।'
तो ये थी सलमान और यूलिया के ब्रेक-अप की असली वजह
4 of 6
लगता है कि सलमान से अलग होने के बाद यूलिया को गहरा धक्का लगा है क्योंकि भारत में यूलिया सलमान और उनकी फैमिली के ही सबसे करीब थीं। वो खान फैमिली के हर फंक्शन में साथ नजर आती थीं। इतना ही नहीं सलमान के साथ वो उनके फार्म हाउस पर भी रहीं। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के रिसेप्शन पर भी दोनों साथ साथ नजर आए। खबरें तो यहां तक भी आईं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और वो इस साल 18 नवंबर यानि आज शादी करेंगे।
विज्ञापन
तो ये थी सलमान और यूलिया के ब्रेक-अप की असली वजह
5 of 6
लेकिन सब गलत साबित हो गया जब यूलिया और सलमान के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा और दोनों ने एक दूसरे से दूरियां बना लीं। जहां यूलिया इन दिनों रोमानिया में ही हैं, वहीं सलमान को लेकर इन दिनों काफी अफवाहें उड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनके और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच नजदीकियां बढ रही हैं।