मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर को कुछ महीनों पहले ही अपने कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था। हालांकि, कैंसर की सर्जरी के दो महीने बाद अब वह कैंसर से मुक्त हो गए हैं। दरअसल, 2 महीने पहले हुई महेश की सर्जरी पूरी तरह सफल रही। यह सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में की गई थी। इसके बाद वे कुछ दिन अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। इस बारे में खुद महेश मांजरेकर ने जानकारी दी। उन्होंने इस बात का खुलासा अंतिम के ट्रेलर रिलीज के दौरान किया।
महेश मांजरेकर ने बताया कि, "मैंने 35 किलो वजन कम किया है। अंतिम के दौरान, मुझे कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। मैंने फिल्म के आखिरी भाग की शूटिंग तब की थी जब मुझे कैंसर था और मैं कीमोथेरेपी ले रहा था। लेकिन आज मुझे आप सब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं कैंसर फ्री हूं।"