बंटी और बबली 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की ओपनिंग बहुत कमाल की नहीं होगी, ये बात यशराज फिल्म्स को भी पता थी। इसीलिए फिल्म की मार्केटिंग पर भी बहुत ज्यादा बजट नहीं खर्च किया गया। हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े फिल्म वितरण क्षेत्रों में शामिल दो क्षेत्रों दिल्ली-यूपी (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड) और ईस्ट पंजाब (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर) के तमाम छोटे शहरों और कस्बों के दर्शकों को पता तक नहीं है कि ऐसी कोई फिल्म उनके नजदीकी शहर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ‘बंटी और बबली’ की तरह ही फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की ऑडियंस भी टीयर 2 और टीयर 3 के शहरों की है लेकिन फिल्म के प्रचार के लिए इन क्षेत्रों में यशराज फिल्म्स की कोई मार्केटिंग कैंपेन ही नहीं हुई।