मार्शल आर्ट्स के सरताज कहे जाने वाले ब्रूस ली (Bruce Lee Birth Anniversary) का जन्म आज ही के दिन 1940 को चीनी सैन फ्रांसिस्को के चायना-टाऊन में हुआ था। लोग उन्हें उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों और मार्शल आर्ट के लिए जानते हैं। मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली ने सिर्फ सात हॉलीवुड फिल्में कीं। इनमें से तीन उनके मरने के बाद ही रिलीज हुईं फिर भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। अपनी मौत के इतने अर्से बाद भी वे एक चर्चित चेहरा हैं। दुनिया न सिर्फ उन्हें जानती है बल्कि उनकी कमी महसूस भी करती है। ब्रूस ली के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
2 of 8
bruce lee
- फोटो : फाइल फोटो
27 नवंबर 1940 को जन्मे ब्रूस ली ने छोटी सी उम्र में ही करियर शुरू किया और महज 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। ब्रूस ली ने 18 साल की उम्र तक 20 फिल्मों में अभिनय किया था।
विज्ञापन
3 of 8
जॉन सेक्सन, ब्रूस ली
- फोटो : ट्विटर
18 साल कि उम्र में उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और फीस भरने के लिए कुंग फू सिखाना शुरू किया। 1962 में ब्रूस ली ने एक फाइट के दौरान महज 11 सेकंड के अंदर अपने विपक्षी को ताबड़तोड़ 15 पंच मार दिए।
4 of 8
Bruce Lee Birth Anniversary
- फोटो : ट्विटर
ली ने अपनी फिल्मों में कई मार्शल कलाकारों के साथ काम किया जो बाद में बहुत बड़े सितारे बन गए। इस सूची में जैकी चैन, Yuen Biao, Sammo Hung, Chuck Norris शामिल हैं। ब्रूस ली गामा पहलवान के बहुत बड़े फैन थे। वह बॉक्सर मोहम्मद अली के भी फैन थे।
विज्ञापन
5 of 8
Bruce Lee Birth Anniversary
- फोटो : ट्विटर
ली इतने तेज थे कि उन्हें तीन फुट से हमला करने में 0.05 सेकंड लगते थे। इतना ही नहीं वह 2 उंगलियों से पुश-अप कर लिया करते थे। ब्रूस ली की आखें कमजोर थीं वह दुनिया के पहले शख्स थे जिसने कॉन्टेक्ट लेंस पहना। हालांकि बाद में हुई परेशानी की वजह से उन्होंने इसे उतार दिया।
विज्ञापन
6 of 8
Bruce Lee Birth Anniversary
- फोटो : ट्विटर
ब्रूस ली ने वंग चुन को अपने आर्ट का आधार बनाया। साल 1959 में उन्होंने जो मार्शल आर्ट का स्कूल खोला उसमें वे ‘जन फैन गंग फू’ (ब्रूस ली का कुंग-फू) सिखाते थे। एक ब्रूस ली ही हैं जो स्टील की कोका कोला की कैन में एक छेद कर दिया करते थे।
विज्ञापन
7 of 8
Bruce Lee Birth Anniversary
- फोटो : ट्विटर
ब्रूस ली की फिल्मों में The Good And The Obvious, The Big Boss, Fist Of Fury, Way Of Dragon, Enter The Dragon काफी फेमस हैं। हॉलीवुड हॉल ऑफ फेम में ‘ब्रूस ली’ की फोटो शामिल है।
ब्रूस ली के जीवन का सबसे दुखद पहलू उनकी मौत है। ब्रूस ली की 32 साल की अल्प आयु में मौत हो गई थी। वे बहुत स्वस्थ और फिट थे और अपने क्षेत्र में ऊंचाई पर थे। अचानक एक एलर्जिक रिएक्शन से उनकी मौत हो गई। अपनी मौत के दिन वह अपने एक सहकर्मी के अपार्टमेंट में थे। वे लोग एक नई फिल्म पर काम कर रहे थे। अचानक उनके सिर में दर्द हुआ। उन्हें दर्द की दवाई दी गई। उनके दिमाग में सूजन आ गया था। वे लेट गए और फिर कभी नहीं उठे।