फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर आया कंगना का बयान, बोलीं- 'उनका शुक्रिया जो मेरे सपनों के टूटने पर हंसे थे'

Fri, 27 Nov 2020 05:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सात और नौ सितंबर को अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) को बृह्नमुंबई महानगर पालिका द्वारा जारी किए गए नोटिस को खारिज कर दिया है। अदालत ने कंगना के कार्यालय पर की गई तोड़फोड़ को दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई कार्रवाई बताया है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के कारण हुए नुकसान का पता लगाने के लिए एक वैल्यूअर (मूल्यांकन करने वाला) को नियुक्त किया जाए। अब इस फैसले पर कंगना का रिएक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिखा कि कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है तो यह जीत केवल उस व्यक्ति की नहीं होती, बल्कि पूरे लोकतंत्र की होती है। मेरा हौसला बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को धन्यवाद। हर उस व्यक्ति का भी शुक्रिया, जो मेरे सपनों के टूटने पर हंसे थे। यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि आप विलेन की तरह काम कर रहे थे और मैं हीरो बन गई।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
उच्च न्यायालय का कहना है कि वैल्यूअर अदालत को एक रिपोर्ट सौंपेगा। इसके बाद वह कंगना रणौत को मुआवजा देने का आदेश पारित करेगा। अदालत ने अभिनेत्री से सोशल मीडिया और अन्य लोगों पर टिप्पणी करते हुए संयम बरतने को कहा है।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर जस्टिस एसजे कैथावाला और आरआई छागला की बेंच ने फैसला सुनाया। बीएमसी ने 9 सितंबर को कंगना के पाली हिल स्थित बंगले में बने ऑफिस के कई हिस्सों को अवैध बताते हुए तोड़ दिया था। कंगना ने बीएमसी से अवैध तोड़फोड़ के लिए दो करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
वहीं एक और केस में कंगना रणौत के ऊपर सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिस मामले में दोनों बहनों को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन अब तक दोनों ही पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं। कोर्ट ने कंगना को 8 जनवरी से पहले पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को तब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए भी कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें