सोशल मीडिया पर आए दिन कई अफवाहें और खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। इसी बीच आज सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी अफवाहें सुनने को मिल रही थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में भी यह दावा किया जा रहा था कि रोहमन अपना सामान लेकर सुष्मिता के घर से जा चुके हैं और कुछ दिनों से अपने दोस्त के साथ रह रहे हैं इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे कि सुष्मिता और रोहमन का रिश्ता अब टूट चुका है।
इसी बीच अब अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अब रोहमन शॉल के साथ रिलेशन में नहीं है और दोनों अलग हो चुके हैं।