फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा रिश्ता : सुष्मिता सेन ने 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, लिखा- रिश्ता पुराना हो गया था, प्यार अभी भी है

Thu, 23 Dec 2021 06:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : फाइल

सोशल मीडिया पर आए दिन कई अफवाहें और खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। इसी बीच आज सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी अफवाहें सुनने को मिल रही थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में भी यह दावा किया जा रहा था कि रोहमन अपना सामान लेकर सुष्मिता के घर से जा चुके हैं और कुछ दिनों से अपने दोस्त के साथ रह रहे हैं इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे कि सुष्मिता और रोहमन का रिश्ता अब टूट चुका है।

इसी बीच अब अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अब रोहमन शॉल के साथ रिलेशन में नहीं है और दोनों अलग हो चुके हैं।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में अभिनेत्री ने रोहमन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई और हम हमेशा दोस्त बने रहे। रिश्ता काफी पुराना था… प्यार बाकी रहेगा। वहीं, सुष्मिता के बाद रोहमन ने भी उनके इस पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है। 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन बीते ढाई साल से रोहमान के साथ रिलेशनशिप में थीं। रोहमान और सुष्मिता की उम्र में 15 साल का अंतर है। सुष्मिता जहां 46 साल की हैं, तो वहीं रोहमन 30 साल के हैं। अपने इस रिश्ते के दौरान दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन अब ब्रेकअप के बाद रोहमन अपने दोस्त के घर जा चुके हैं।

4 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

 

सुष्मिता सेन के अलावा रोहमन की उनकी दोनों बेटियां रेनी और अलीशा के साथ भी बेहतरीन बॉन्डिंग है। रोहमन अक्सर खुद को दोनों का ही पिता बताते रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रोहमन ने बताया था कि सुष्मिता से मिलने के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। बाहरी लोग के तौर पर हम इन स्टार्स के जीवन के बारे में बहुत सारी धारणा बनाते हैं। लेकिन जब आप उनके साथ रहते हैं, तो आपको पता चलता है कि वह कितने मेहनती होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन और रोहमन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक थे। इन दोनों की ही जोड़ी और केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती थी। इतना ही नहीं सुष्मिता और रोमन अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी रोमांटिक फोटो भी शेयर किया करते थे। हाल ही में सुष्मिता सेन के बर्थडे पर रोहमन ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी। ऐसे में इन दोनों के अचानक हुए इस ब्रेकअप से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें