ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ल्डवाइड कितनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई?
रणबीर-आलिया की फिल्म ने एक तरफ जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक वर्ल्डवाइड 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में 9 सितंबर को रिलीज हुई थी।