सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी का सोशल मीडिया पर एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में सिद्धांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता गणेश विसर्जन के मौके पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में सिद्धांत विघ्नहर्ता गणेश की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही सिद्धांत शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के गानों पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। अब गणेश विसर्जन का मौका हो और डांस न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।