फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Advance Booking Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र का जलवा बरकरार, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

Tue, 13 Sep 2022 11:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' वीकएंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ पकड़ बनाए हुए है।  फिल्म ने पहले तीन दिनों में 124 करोड़ का कारोबार कर सबको हैरत में डाल दिया था। वहीं, चौथे दिन भी अच्छी कमाई कर फिल्म ने साबित कर दिया कि उसकी यह रफ्तार अभी कम नहीं होने वाली है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र के कलाकार भी काफी खुश हैं। इसके कलेक्शन को देखकर माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच फिल्म के छठे दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को भी फिल्म की अच्छी होगी। बुधवार को फिल्म के हिंदी भाषा के 91,248 टिकट बिक चुके हैं जिससे 2.49 करोड़ की कमाई हुई है। वहीं, तेलुगू भाषा में ब्रह्मास्त्र के 14,017 टिकट बिके हैं जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है। इसके अलावा 7.56 लाख रुपये के टिकट की तमिल भाषा में बिक्री हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर जानकारों का कहना था कि सोमवार के कलेक्शन के बाद ही पता चल सकेगा कि फिल्म का भविष्य कैसा होगा। बता दें कि चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म पूरे नंबर के साथ पास हुई है। वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने शानदार बिजनेस करते हुए सोमवार को 16 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। चौथे दिन की कमाई के मामले में यह फिल्म केवल केजीएफ 2 और आरआरआर से पीछे है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय ने काम किया है। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है। इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें