फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha: राकेश रोशन ने देखी ऋतिक की 'विक्रम वेधा', फिल्म के लिए कह दी ये बड़ी बात

Tue, 13 Sep 2022 11:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राकेश रोशन, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म की टक्कर साउथ की पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 से होगी। दोनों ही फिल्में 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी। इस बीच ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने बेटे की फिल्म देखकर उस पर अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राकेश ने बताया कि उन्होंने विक्रम वेधा देख ली है। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की पटकथा को बहुत ही अच्छे तरीके से पेश किया गया है जिससे यह साबित होता है कि फिल्म के डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ने इस पर बहुत मेहनत की है। राकेश ने बताया कि टीजर उन्हें इतना अच्छा लगा था कि उन्होंने उसी समय इस फिल्म को देखने का मन बना लिया था।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म विक्रम वेधा के निर्देशकों पुष्कर-गायत्री के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि ऋतिक की ये फिल्म तमिल में इसी नाम से बन चुकी है। इस फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन नजर आए थे। साउथ में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद हिंदी पट्टी में विजय की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन गायत्री और पुष्कर ने ही किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर में ऋतिक और सैफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म से पहले ऋतिक वॉर में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फाइटर नाम की फिल्म में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें