अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दर्शकों के बीच डंका बज रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस में यह फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 25 दिन हो गए हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने 264.99 करोड़ के आसपास का कुल कलेक्शन रहा है। वहीं, दुनिया भर में भी यह मल्टी स्टारर फिल्म धमाल मचा रही है। इसी बीच, अयान मुखर्जी का एक पोस्ट सामने आया है, जिससे पता चला है कि इस फिल्म ने अपनी कुल लागत निकाल ली है।