मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन अकेले तमिलनाडु राज्य में ही 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हिंदी बाजारों में फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.25 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद हिंदी संस्करण का कुल संग्रह करीब 9 करोड़ जा पहुंचा है। इसके साथ ही फिल्म ने चार दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
कांतारा ने पीएस-1 और विक्रम वेधा को चटाई धूल, तीन दिन में ही बजट से ज्यादा कर डाली कमाई