ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगू में बंपर कमाई का कारण
'ब्रह्मास्त्र' साउथ में तेलुगू के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है लेकिन इस फिल्म की कमाई तेलुगू में ज्यादा हो रही है। इसकी वजह फिल्म को तेलुगू सितारों का सपोर्ट है। इस फिल्म में शानदार अभिनेता नागार्जुन नजर आए हैं। इसके अलावा, निर्देशक एस एस राजामौली, मेगास्टार चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी, जिसका असर इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा देखने को मिला है।