मनोरंजन जगत में हर हफ्ते कोई न कोई नई हलचल चलती रहती है। हफ्ते में कोई नई फिल्म रिलीज होती है, किसी मूवी का ट्रेलर जारी होता है, तो वहीं कोई सेलिब्रिटी तस्वीरों के माध्यम से अपडेट देते रहते हैं। इस वीक भी कुछ नई घटनाएं हुई हैं, तो चलिए वीकली रैप के माध्यम से आपको हफ्तेभर की घटनाओं की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द अपने ने शो के साथ वापस लौट रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके नए शो का प्रोमो भी जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कपिल के नए शो की शूटिंग भी तेजी से चल रही है। बता दें कि द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। 2022 अक्षय कुमार के लिए ठीक नहीं रहा है। उनकी चौथी फिल्म 'कठपुतली' भले ही ओटीटी पर रिलीज हुई हो, लेकिन इस फिल्म को भी कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इससे पहले उनकी 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं। वह बिना किसी डर के इंडस्ट्री और इसके लोगों के बारे मेंभी अपनी पक्ष रखती हैं। इसी क्रम में एक बार अभिनेत्री सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर निशाना साधा है। कंगना ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया है।
टेलीविजन के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में नजर आ चुके सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में बात करते रहते हैं। 'बिग बॉस 3' में भी रोहित ने अपनी जिंदगी के गहरे राज खोले थे। रोहित यह बात पहले ही मान चुके हैं कि उनके रिश्ते बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ रह चुके हैं। अब हाल ही में एक बार फिर रोहित ने अपने जीवन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज पर खुलकर बात की है। इस साक्षात्कार में रोहित ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से लेकर बचपन में हुए उनके यौन शोषण पर कई खुलासे किए।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के पीछे कई छिपे हुए सच ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इस हत्या की साजिश को पहली बार एक सीरीज के जरिये ओटीटी पर लाने का बीड़ा उठाया है निर्देशक नागेश कुकुनूर ने। ये सीरीज लेखक अनिरुध्य मित्रा की किताब 'नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधी असैसिन' पर आधारित होगी। राजीव गांधी के हत्यारों की तलाश पर लिखी गई इस किताब पर बन रही सीरीज किस ओटीटी पर प्रसारित होगी, इसके बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा।
अभिनेता रणबीर कपूर का प्रतिबंधित मांस को लेकर एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर ने मांस को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। उनकी इस बात से लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है। लोग उनकी कल रिलीज होने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बायकॉट ट्रेंड करा रहे हैं। रणबीर और आलिया बुधवार को जब उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तो विरोधियों ने उन्हें दर्शन तक नहीं करने दिए। इसी बीच अचानक 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का भी एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रतिबंधित मांस को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई रणबीर और आलिया की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को जहां इस फिल्म और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ को यह फिल्म बिल्कुल बचकानी लग रही है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रिया का असर इसके कारोबार पर भी देखने को मिलेगा। इसी बीच फिल्म के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।
साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए बुरा साबित हो रहा है। इस साल के शुरुआती दिनों में साउथ बनाम बॉलीवुड के बीच बहस शुरू हुई, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने साउथ सिनेमा को अच्छा बताया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को जमकर ट्रोल किया। इसके बाद, लोगों ने बॉलीवुड की फिल्मों का बायकॉट शुरू कर दिया, जिस वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो गया। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्मों के बायकॉट होने की वजह बताई है साथ ही ये भी बताया कि कैसे साउथ के आगे हिंदी सिनेमा के कलाकार छोटे साबित हो गए हैं।
पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। दरअसल पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा समेत दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। दोनों के बीच हुए तलाक के बाद एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया।
बायकॉट बॉलीवुड ने बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक में आफत मचा रखी हैं। लेकिन अब इसी के बीच सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल भी लगातार ट्रेंड हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है क्यों जुबिन अक्सर अपने गानो के कारण ट्रेंड करते रहते हैं, लेकिन इस बार मसला कुछ और है, जो उनके करियर के साथ-साथ उनकी छवि पर भी दाग लगा सकता है। ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल बीते दिनों से पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। जुबिन नौटियाल के नाम के इस हैशटैग पर हजारों ट्वीट्स किए गए हैं, जिसके जरिए सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। लेकिन आखिर ऐसा हो क्यों रहा है, आइए जानते हैं हमारी इस रिपोर्ट में..
'केस तो बनता है' में पहुंचे करण जौहर
- फोटो : Social Media
अपने पॉपुलर चैट शो में अक्सर सबसे तरह-तरह के सवाल जवाब वाले करण जौहर से अगर कटघरे में खड़ा कर कोई सवाल करने लगें तो सोचिए, निर्माता का क्या हश्र होगा। ऐसा होना थोड़ा मुश्किल सा लगता है, लेकिन ऐसा हुआ है। हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख, वरुण शर्मा और कुशा कपिला द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'केस तो बनता है' में करण जौहर को कटघरे में खड़ा किया गया। अक्सर चर्चाओं में बने रहने वाले इस शो में कई सेलेब्स आते हैं, जिन पर रितेश के कोर्ट रूम में अलग-अलग आरोप लगाए जाते हैं। आरोपों के साथ ही खूब मस्ती मजाक भी की जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ भी हुआ, जिसमें करण की खूब टांग खिचाई की गई।