फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'शहजादा' और 'एंट मैन 3' दोनों बने सोमवार के शिकार, कमाई में सबसे पीछे रहा पठान

Tue, 21 Feb 2023 07:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media
सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर लगी तीनों फिल्मों ने उम्मीद से परे कारोबार किया है।  फिल्म 'शहजादा' से लेकर 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इतने कम हुए कलेक्शन के बावजूद 'शहजादा' ने सोमवार को हॉलीवुड और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे दी है। चलिए बिना देर किए बताते हैं, बॉक्स ऑफिस पर लगी तीनों फिल्मों ने सोमवार को कैसे प्रदर्शन किया...
विज्ञापन

2 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
शहजादा
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में विफल हो रही है। एक तरफ, जहां फिल्म ने वीकएंड पर मात्र 14.3 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरी तरफ, सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म फर्स्ट मंडे टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन (पहले सोमवार) सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन  22.70 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया - फोटो : social media
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
सिनेमाघरों में रिलीज हुईं फिल्मों में से 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 9.3 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन 8.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, चौथे दिन यानी पहले सोमवार को इस फिल्म के कलेक्शन में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 2.36 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 28.22  करोड़ रुपये जा पहुंचा है।
Nutan: जब कार को सड़क पर भूलकर पैदल घर चली आईं नूतन, किस्सा जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

4 of 5
पठान - फोटो : social media
पठान
शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म का कारोबार भी अब बॉक्स ऑफिस पर सिमटने लगा है। 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड चकनाचूर करने वाली फिल्म ने अपने चौथे सोमवार को  1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 516.92 करोड़ रुपये हो गया है। जहां 'पठान' भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही है, वहीं विदेश में इसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
Sonu Nigam: म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर हमला, ऐसी है सिंगर की हालत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
दूसरा हफ्ता  94.75
 तीसरा हफ्ता 46.95
24वां दिन 2.25
25वां दिन 3.32
26वां दिन 4.25
27वां दिन 1.25
कुल कलेक्शन 516.92
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें