फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी 'पठान', जानें बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल

Thu, 02 Mar 2023 07:58 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media
इस समय सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों लगी हुई हैं। इसमें बॉलीवुड की तीन फिल्में, जिनमें शाहरुख की 'पठान', अक्षय कुमार की 'सेल्फी' और कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' है, हॉलीवुड की 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' शामिल है। जहां 'पठान' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं बाकी फिल्मों को न अच्छी शुरुआत मिली और न ही वीकएंड पर इनके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली। नया हफ्ता शुरू होते ही इनकी कमाई में और गिरावट दर्ज की गई है। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का कैसा हाल रहा...
विज्ञापन

2 of 5
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया
सेल्फी
पिछले साल से कई फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय कुमार इस बार साउथ की हिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक 'सेल्फी' लेकर आए हैं। फिल्म के मेकर्स से लेकर स्टार्स तक को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अफसोस खिलाड़ी कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' का हाल भी कुछ वैसा ही हुआ जैसा अक्षय की बाकी फिल्मों का हुआ था। पहले दिन से फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक रहा है, ऐसे में अब बुधवार को इसकी कमाई में और गिरावट देखने को मिली है। छठवें दिन फिल्म ने महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 13.70 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
शहजादा
एक्शन, कॉमेडी और इमोशन से भरपुर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' को भी दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म का रीमेक होने के बावजूद हमारे रूह बाबा स्क्रीन पर जादू चलाने में नाकाम रहे हैं। इस फिल्म ने छह करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, अब 13वें दिन फिल्म ने मात्र 28 लाख रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 30.29 करोड़ रुपये हो गया है।
Citadel Trailer: प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर! 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी और करना होगा इंतजार

4 of 5
एंट-मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया - फोटो : सोशल मीडिया
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' ने पहले दिन ही कार्तिक आर्यन की फिल्म को पटखनी दे दी थी। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। पहले हफ्ते जहां फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर 34.01 करोड़ रुपये कमाए थे, तो अब दूसरे हफ्ते में इसके कारोबार में गिरावट देखी गई है। मार्वल की इस फिल्म ने 13वें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 42.27 करोड़ रुपये हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : social media
पठान
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म ने बॉलीवुड की मंदी को खत्म करने के साथ-साथ उसे जीवन दान भी दिया है। जहां फिल्म ने धुंआधार कमाई करते हुए सभी फिल्मों को रिकॉर्ड्स के मामले में धूल चटा दी है, वहीं रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई और अच्छी कमाई कर रही हैं। बुधवार को सामने आए इसके आंकड़ों के मुताबिक 'पठान' ने 36वें दिन 75 लाख रुपये का कारोबार किया। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 528.00 करोड़ रुपये हो गया है।
Sara Ali Khan : फ्लॉप फिल्मों को लेकर सारा अली खान का खुलासा, बोलीं- यह मेरी गलतियां करने की उम्र है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें