फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: मंडे टेस्ट में फेल हुईं सलाम वेंकी और विजयानंद, चौथे सोमवार को भी 'दृश्यम 2' ने मारी बाजी

Tue, 13 Dec 2022 08:31 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस - फोटो : Social media
सिनेमाघरों में पिछले काफी दिनों से अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का जलवा देखने को मिल रहा है। चौथे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी जहां एक तरफ इस फिल्म कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की पत्नी काजोल की फिल्म कमाल दिखाने में असफल रही है। 'सलाम वेंकी' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। मंडे टेस्ट में भी अजय देवगन की फिल्म ने बाजी मार ली है। तो चलिए जानते हैं सोमवार को किस फिल्म ने कितना कारोबार किया है..   
विज्ञापन

2 of 4
सलाम वेंकी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलाम वेंकी
काजोल और विशाल जेठवा की दमदार अदाकारी और मां-बेटे की प्यार भरी कहानी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो पाई है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'सलाम वेंकी' वीकएंड के बाद और भी सुस्त हो गई है। यह हम नहीं बल्कि फिल्म का पहले सोमवार को हुआ कलेक्शन बता रहा है। 'सलाम वेंकी' के सोमवार को हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनसे साफ है कि यह फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। 'सलाम वेंकी' ने चौथे दिन महज 29 लाख का कारोबार किया है,जिसके बाद इस फिल्म की कुल कमाई 2.32 करोड़ रुपये हो गई है।  
Abhishek Banerjee: फिल्म 'स्त्री' में बड़ा मौका दिलाने में काम आई ये वेब सीरीज, अभिषेक बनर्जी ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दृश्यम 2
अपनी रिलीज के पहले ही दिन से ताबड़तोड़ कमाई करने वाली अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का जलवा अभी भी बरकरार है। चौथे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है और यह फिल्म बढ़िया रफ्तार से आगे बढ़ रही है। चौथे सोमवार यानी 25वें दिन भी 'दृश्यम 2' का कलेक्शन बेहतरीन रहा है। फिल्म ने शुरुआती आंकड़ो के हिसाब से बीते दिन 2.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Smita Patil: जब लेटकर मेकअप कराने की जिद पर अड़ गई थीं स्मिता पाटिल, अंतिम विदाई पर यूं पूरी हुई थी इच्छा     
विज्ञापन

4 of 4
विजयानंद - फोटो : सोशल मीडिया
विजयानंद
बॉलीवुड की दो फिल्मों के बीच सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'विजयानंद' भी सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है। शुरुआत से फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। कन्नड़ अभिनेता निहाल आर, भरत बोपन्ना, अनंत नाग, रविचंद्रन, सिरी प्रह्लाद, अर्चना कोटिग सहित कई सितारों की अदाकारी से सजी यह फिल्म भी मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। शुरुआती आंकड़ो के हिसाब से 'विजयानंद' ने सोमवार को महज 15 लाख का कारोबार किया है।
Meghna Gulzar: पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद नहीं टूटा मेघना गुलजार का हौसला, 12 साल बाद की दमदार वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें