फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग की रफ्तार हुई धीमी, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का हाल

Tue, 09 Apr 2024 08:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म क्रू को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म ने अब तक की कमाई से दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। वहीं, गॉडजिला x कॉन्ग का भी भारत में शानदार प्रदर्शन रहा है। इनके अलावा, बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। आइए जानत हैं कि सोमवार का दिन किस फिल्म के लिए कैसा रहा। 
Jackie Chan: जैकी चैन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, अभिनेता के उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखने पर फैंस ने जताई थी चिंता
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म क्रू ने सिनेमाघरों में 29 मार्च को दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है। ओपनिंग डे से ही इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की अदाकारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सप्ताहांत में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। हालांकि, कामकाज वाला दिन होने की वजह से सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया
गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर भी भारत में अपना दबदबा कायम करने में कामयाब रही है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 58.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सप्ताहांत में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार अच्छी रही। 11वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 68 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 74.18 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 6
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार नजर आया है, लेकिन सोमवार के दिन इसका कलेक्शन फिर से नीचे आ गया। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 18वें दिन महज 29 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 20.89  करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मडगांव एक्सप्रेस भी टिकट खिड़की पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18वें दिन 46 लाख रुपये का कारोबार कर सकी। फिल्म की कुल कमाई  22.86 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान को दर्शकों का पूरा साथ मिल रहा है। एक महीने बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर टिकी हुई है। 32वें दिन फिल्म ने 28 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 143.53 करोड़ रुपये हो गई है।
Rajan Shahi: राजन शाही की इफ्तार पार्टी में अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है के सितारों का मेला, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें