फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Abbas Zafar: एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं अली अब्बास जफर, इन मूवीज को दर्शकों ने किया खूब पसंद

Tue, 09 Apr 2024 12:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। उन्हें बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में शामिल किया जाता है। अली ने अपने फिल्म करियर में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। आज आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया।
Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce: टूट गया धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता, दाखिल की तलाक की अर्जी
विज्ञापन

2 of 5
भारत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत
अली अब्बास जफर की भारत में सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 211.07 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर जिंदा है का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइगर जिंदा है
अली की इस फिल्म में भी सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 339.16 करोड़ का कलेक्शन कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था।

4 of 5
सुल्तान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुल्तान
अली की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सुल्तान का नाम भी शामिल है। इस  फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। दर्शकों को फिल्म की कहानी खूब पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 300.45 करोड़ रुपये बटोरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म गुंडे - फोटो : सोशल मीडिया
गुंडे
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म गुंडे भी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही थी। साल 2014 में आई इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 78.6 करोड़ रुपये बटोरे थे।
Harman Baweja Ikhwan: रियल हीरो की लाइफ को पर्दे पर उतारेंगे हरमन बावेजा, नाम है इख्वान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें