फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का धमाल जारी, लापता लेडीज समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Wed, 06 Mar 2024 08:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च के महीने में कई फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी लापता लेडीज से लेकर यामी गौतम अभिनीत आर्टिकल 370 तक लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। कम बजट में बनकर तैयार हुई आर्टिकल 370 को दर्शकों का भरपूर  प्यार मिल रहा है। वहीं, लापता लेडीज अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि बुधवार को सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
Kriti Pulkit Wedding: कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट की शादी का इनवाइट लीक, इस दिन सात फेरे लेने जा रहा जोड़ा!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लापता लेडीज
फिल्म लापता लेडीज बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म की चर्चा लंबे समय से चली आ रही थी। समीक्षकों की सराहना के बाद भी इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। 75 लाख रुपये से ओपनिंग लेने के बाद इस फिल्म ने पांचवें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन चार करोड़ 90 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370
आर्टिकल 370 लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। फिल्म को देखने के लिए अच्छी खासी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। कम बजट में बनी यह फिल्म कमाई में अपनी लागत से कहीं आगे निकल चुकी है। 12वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रैक
बॉक्स ऑफिस पर इस समय सबसे बुरा हाल फिल्म क्रैक का है। विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों के बाद भी फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी है। 12वें दिन फिल्म ने 18 लाख रुपये का कलेक्शन  किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 13.58 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म  तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही है। हालांकि, फिल्म को  हिट होने के लिए अब भी कई करोड़ कमाने होंगे। 25वें दिन इस फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 80.4 करोड़ रुपये हो गई है।
Celebs Wedding: साल 2024 में शादी रचाएंगे ये चर्चित लव-बर्ड्स? फैंस को है खुशखबरी का इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें