फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report Saturday: 'लापता लेडीज' की कमाई में सुधार, 'आर्टिकल 370' ने नौवें दिन फिर दिखाया कमाल

Sun, 03 Mar 2024 09:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर मार्च में कई फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज ने थिएटर्स में दस्तक दी है। वहीं, पिछले महीने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, क्रैक और आर्टिकल 370 रिलीज हुई थीं। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा...
Anant Radhika Pre Wedding: सुहाना से लेकर नव्या तक ने बिखेरा जलवा, देखिए अंबानी परिवार के फंक्शन नई तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लापता लेडीज
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। अब यह फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब दो करोड़ 35 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370
यामी गौतम अभिनीत फिल्म आर्टिकल 370 ने टिकट खिड़की पर अब तक अच्छा कारोबार किया है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 35.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। नौवें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन  44.35 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रैक
विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल अभिनीत फिल्म क्रैक को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए इस फिल्म को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। नौवें दिन इस फिल्म ने 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 12.81 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बीते महीने रिलीज हुई थी। कम बजट में बनी यह फिल्म अब तक ठीक ठाक कमाई करने में सफल रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 44.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 21.65 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बीते शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चौथे शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 20 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 78.45 करोड़ रुपये हो गई है।
Shrimad Ramayan: छोटे परदे की ‘आदिपुरुष’ बनी ‘श्रीमद रामायण’ को अब बजरंग बली से आस, वाधवा पर टिकी निगाहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें