फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: बेहद पढ़े-लिखे हैं टीवी के ये सितारे, एक्टिंग शुरू करने से पहले हासिल की उच्च शिक्षा

Sun, 03 Mar 2024 12:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी सितारे - फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन जगत की कई हस्तियां अपने अभिनय के दम पर इस समय लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। इन कलाकारों की लोकप्रियता बड़े पर्दे के सितारों से किसी भी मामले में कम नहीं है। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ मशहूर कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले उच्च शिक्षा हासिल की है। आइए जानते हैं...
Vyjayanthimala: 90 की उम्र में वैजयंती माला ने 'रागसेवा' में किया भरतनाट्यम, परफॉर्मेंस देख फैंस ने जोड़े हाथ
विज्ञापन

2 of 6
करण वी ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
करण वी ग्रोवर
कहां हम कहां तुम फेम अभिनेता करण वी ग्रोवर अपने लुक्स और अभिनय की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वे काफी ज्यादा प्रतिभाशाली हैं। मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। अभिनेता के पास केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है। वे इवेंट मैनेजमेंट कोर्स भी कर चुके हैं।  इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने एक इवेंट मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका सिंह
टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। दीया और बाती हम शो से मशहूर हुईं दीपिका सिंह ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में एमबीए किया है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने डांस वीडियो से लोगों के दिल जीत लेती हैं। 

4 of 6
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली
रूपाली गांगुली को अनुपमा से घर-घर में खास पहचान मिल चुकी है। फैंस को उनका अभिनय खूब पसंद आता है। पढ़ाई लिखाई के मामले में वे भी किसी से पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री के पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है।
विज्ञापन

5 of 6
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरव खन्ना
टीवी शो अनुपमा ने गौरव खन्ना को खास पहचान दिलाई है।  वे इस शो में अनुज कपाड़िया के किरदार से काफी मशहूर हुए। शिक्षित कलाकारों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल किया जाता है। उनके पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
करण पटेल
करण पटेल भी उच्च शिक्षा हासिल करने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से की है। वे किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से भी पढ़ाई कर चुके हैं। टीवी शो ये हैं मोहब्बतें और कसौटी जिंदगी की सहित कई शो में वे नजर आ चुके हैं।
Dalchini 100 Episode: 'दालचीनी' ने पूरे किए 100 एपिसोड, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने टीम के साथ मनाया जश्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें