फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार पहुंची 'कल्कि 2898 एडी', जानें अन्य फिल्मों का हाल

Mon, 01 Jul 2024 09:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। पहले दिन से ही यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, चंदू चैंपियन और मुंजा की रफ्तार अब काफी ज्यादा धीमी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म कल्कि 2898 एडी का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। यही वजह है कि रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने  95.3 करोड़ रुपये से भारत में अपनी शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 40 फीसदी की कमी नजर आई। फिल्म ने शुक्रवार को 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, शनिवार को फिल्म ने एक बार रफ्तार पकड़ ली और 64.5 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली। ताजा आंकड़ों की माने तो फिल्म ने चौथे दिन और भी ज्यादा धांसू कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने 85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 302.4 करोड़ रुपये हो गई है। 

4 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म चंदू चैंपियन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी है। कल्कि 2898 एडी के आने से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चली है। 17वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 58.85  करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
मुंजा ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट की श्रेणी में आ चुकी है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है। 24वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 94.8 करोड़ रुपये हो गई है।
Chris Pratt: एमसीयू के बाद अब डीसीयू से जुड़ेंगे क्रिस प्रैट, जेम्स गन और फैंस पर छोड़ा रोल तय करने का काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें