देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, कमाई के मामले में इस फिल्म ने पहले दिन बड़ा धमाका किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने 77 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर यह कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 68.6 करोड़, हिंदी में सात करोड़, कन्नड़ में 30 लाख, तमिल में 80 लाख और मलयालम भाषा में 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिन यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।