फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर छप्परफाड़ कमाई से दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का लगातार रुख कर रहे हैं। वहीं, सैम बहादुर भी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि 15वें दिन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।