अभिनेता शाहरुख खान, उनकी गौरी खान और बेटी सुहाना खान ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह में शुक्रवार को शिरकत की। इस दौरान अबराम ने कार्यक्रम में एक नाटक प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया। किंग खान को नाटक के दौरान अपने बेटे की हौसला अफजाई करते हुए देखा गया। Vaishnavi Dhanraj: वैष्णवी धनराज ने परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
2 of 5
अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अबराम अपने पिता शाहरुख का सिग्नेचर पोज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अबराम को स्किट के साथी सदस्यों को गले लगाते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें अबराम कहते हैं, "मुझे गले लगाओ, मुझे गले लगाना पसंद है।" इस दौरान बैकग्राउंड में दुल्हनिया जाएंगे की धुन बजने लगती है और अबराम अपने सहपाठियों को गले लगाने से पहले एसआरके का सिग्नेचर पोज देते हैं।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वीडियो में शाहरुख, सुहाना और गौरी बातें करते और हंसते नजर आ रहे थे। वहीं, एक वीडियो में करण जौहर भी दिखे। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को प्रमोट करने में जोर शोर से जुटे हुए हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। पर्दे पर फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से है। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने किया है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें साउथ सुपरस्टार जमकर एक्शन करते हुए दिखे थे। माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्म एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएंगी। Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, अंबानी स्कूल के कार्यक्रम परिवार संग पहुंचा कपल