फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' और 'रणबाली' के सामने फेल हुई 'प्रहार' और 'नई नवेली'? दूसरे दिन की महज इतनी कमाई

Sat, 17 Oct 2026 08:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ और एक्ट्रेस यामी गौतम की ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
16 अक्तूबर को थिएटर्स में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई है। इनमें दो साउथ की- 'जेलर 2' और 'रणबाली', तो वहीं दो बॉलीवुड की फिल्में- 'प्रहार' और 'नई नवेली' हैं। जानिए इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच 'प्रहार' और 'नई नवेली' ने आज दूसरे दिन कितनी कमाई की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रहार ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
'प्रहार' की धीमी शुरुआत
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म प्रहार सिनेमाघरों में सज चुकी है। यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली है।

पहले दिन फिल्म ने महज 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज शनिवार को वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.14 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में कुल 4.49 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
नई नवेली - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin
'नई नवेली' का कलेक्शन
बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी 'नई नवेली' भी 'प्रहार' के साथ 16 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 'प्रहार' की तरह यामी गौतम की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत नहीं कर सकी।

फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़, तो वहीं आज दूसरे दिन 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ नई नवेली ने दो दिनों में कुल 5.99 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
रणबाली और जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है टक्कर
इन दोनों फिल्मों की टक्कर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' से है। जहां एक तरफ 'जेलर 2' ने शानदार शुरुआत करते हुए 3 ही दिन में भारत में टोटल नेट 124.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर 'रणबाली' ने दो दिनों में कुल 14.13 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा अजय देवगन की 'दृश्यम 3' भी थिएटर्स में जमी हुई है। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 3 ही दिन में 'जेलर 2' 100 करोड़ के पार, 'रणबाली' नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा; जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें