फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' ने की बेहतर कमाई, 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म

Mon, 30 Dec 2019 06:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुड न्यूज - फोटो : Social Media
पिछले हफ्ते रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' अपनी कमाई से मेकर्स को लगातार 'गुड न्यूज' दे रही है। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। साल के अंत में रिलीज हुई इस फिल्म को अभिनेता अक्षय कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की यह फिल्म नए साल में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शुमार हो जाएगी। फिल्म ने जहां शुक्रवार को 17.56 करोड़ रुपये, शनिवार को 21.78 करोड़ रुपये और रविवार को 25.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 64.99 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 4
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल के जश्न के मौके पर यह फिल्म 31 दिसबंर और 1 जनवरी को भी अच्छी कमाई कर सकती है। इसके अनुसार फिल्म बुधवार तक आसानी से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।
विज्ञापन

4 of 4
akshay kumar - फोटो : social media
वहीं इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की शुरुआती कमाई के बारे में बात करें तो होली के मौके पर रिलीज हुई 'केसरी' ने चार दिनों (गुरुवार-रविवार) में 78.07 करोड़ रुपये, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आई 'मिशन मंगल' ने चार दिनों (गुरुवार-रविवार) में 97.56 करोड़ रुपये और दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'हाउसफुल 4' ने तीन दिनों (शुक्रवार-रविवार) में 53.22 करोड़ रुपये की कमाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें