फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दीपिका पादुकोण ने दिया विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियर को चैलेंज

Mon, 30 Dec 2019 06:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, प्रिया प्रकाश - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच वो समय निकालकर सोशल मीडिया पर भी अपनी आमद देती रहती हैं। दीपिका सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी फिल्म का जमकर प्रचार कर रही हैं। वो समय-समय पर अपनी फिल्म से जुड़े वीडियो और फोटोज साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
हाल ही में दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के माध्यम से दीपिका ने अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर को एक चैलेंज दिया है। दीपिका ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो मालती के लुक में ही नजर आ रही हैं। दीपिका के साथ वीडियो में फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी हैं। दीपिका वीडियो में मेघना से बात करती हैं और फिर आंख मारती हैं। वीडियो के आखिर में लिखा आता है, 'टेक दैट प्रिया वॉरियर'। दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश वॉरियर को टैग भी किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
इससे पहले दीपिका ने एक वीडियो साझा किया था, इस वीडियो में दीपिका फिल्म 'छपाक' की निर्देशक मेघना गुलजार की मसाज करती नजर आ रही थीं। ये वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल भी होने लगा था। इसके बाद अब दीपिका ने नया वीडियो साझा किया है। ये वीडियो में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

4 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म छपाक के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका के साथ ही अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म इन दिनों काफी चर्चाओं में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priya prakash varrier
बात करें प्रिया प्रकाश वॉरियर की, तो प्रिया अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में आई थीं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें विंक गर्ल के नाम से पहचान मिल गई थी। ये वीडियो प्रिया की एक तमिल फिल्म का वीडियो था। जिसके वायरल होते ही प्रिया रातो- रात स्टार बन गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें