फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है बॉक्स ऑफिस पर 'तानाजी' की धाकड़ कमाई, अब 'कबीर सिंह' सहित इन फिल्मों से है टक्कर

Wed, 26 Feb 2020 04:27 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ने अभी तक 270 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है। इस बड़ी कमाई के साथ ही फिल्म तानाजी ने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक की कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने अभी तक कुल 276.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। एक तरफ जहां फिल्म पूरे बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है तो वहीं महज महाराष्ट्र में भी फिल्म ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' महाराष्ट्र में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। याद दिला दें कि अब भी पहले  पहले नंबर पर 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' का कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
Tanhaj
बता दें कि तानाजी द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन ही 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 61.75 करोड़ रुपये हो गया था। इसके साथ ही पहले हफ्ते में के अंत तक 100 करोड़ क्लब का आंकड़ा पूरा करते हुए 118.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं अभी तक का फिल्म का कुल कलेक्शन 276.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
 

4 of 5
फिल्म तानाजी में अजय देवगन और काजोल के साथ ही सैफ अली खान ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। फिल्म मराठी योद्धा तानाजी मालुसरे की शौर्यता का बखान करती है। एक लंबे अरसे के बाद ऑनस्क्रीन अजय और काजोल भी एक साथ नजर आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bahubali song
गौरतलब है कि तानाजी के पहले भी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर चुकी हैं। ऐसे में एक नजर 20 सुपरहिट फिल्मों की कुल कमाई पर...

1. बाहुबली - 118.7 करोड़ रुपये
2. तानाजी - 276.90 करोड़ रुपये
3. दंगल - 387.38 करोड़ रुपये
4. पीके - 340.8 करोड़ रुपये
5. टाइगर जिंदा है - 339.16 करोड़ रुपये
6. संजू - 342.53 करोड़ रुपये
7. बजरंगी भाईजान - 320.34 करोड़ रुपये
8. सिम्बा - 240.31 करोड़ रुपये
9. कबीर सिंह - 278.24 करोड़ रुपये
10. गोलमाल अगेन - 205.69 करोड़ रुपये
11. सुल्तान - 300.45 करोड़ रुपये
12. उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक - 245.36 करोड़ रुपये
13. 3 इडियट्स - 202.95 करोड़ रुपये
14. हाउसफुल 4 - 194.60 करोड़ रुपये
15. पद्मावत - 302.15 करोड़ रुपये
16. युद्ध - 77,42,50,000
17. धूम 3 - 284.27 करोड़ रुपये
18. प्रेम रतन धन पायो - 210.16 करोड़ रुपये
19. चेन्नई एक्सप्रेस - 227.13 करोड़ रुपये
20. बाजीराव मस्तानी - 184.2 करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें