अप्रैल महीने के आखिरी सोमवार को जिस एक फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर तूती बोलती दिखी, वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि देश की फेवरिट फिल्म बन चुकी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ही है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी का कलेक्शन हालांकि पहली बार किसी दिन 10 करोड़ रुपये से नीचे आया है लेकिन फिल्म का कलेक्शन पहले ही एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी के कलेक्शन को पीछे छोड़ चुका है। फिल्म ‘केजीएफ’ के लिए दूसरा हफ्ता अच्छा जा रहा है, इसका असली इम्तिहान तीसरे हफ्ते में होगा। इस बीच बीते शुक्रवार को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ फ्लॉप फिल्म घोषित हो चुकी है। वहीं, राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का कलेक्शन भी उतार पर दिखा।