अपने करीबी दोस्त सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ को लेकर हिंदी फिल्म जगत से काफी आलोचनाएं झेल रहे निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म का कारोबार पहले वीकएंड में दहाई के पार पहुंचने में सफल रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन ठीकठाक रखने का साजिद पर भयंकर दबाव है और वह इसके लिए अपने सारे घोड़े भी खोल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ के पहले सप्ताहांत के कलेक्शन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। हालांकि, आयुष को इस फिल्म में अपने बहनोई सलमान खान का भी काफी साथ मिला। आइए आपको बताते हैं फिल्म ‘अंतिम’ और ‘तड़प’ की कमाई के बारे में और साथ ही जानते हैं कि इस साल के बॉक्स ऑफिस मुकाबले में पहले 10 नंबरों पर रही फिल्मों का हाल क्या रहा..