फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: पहले दिन ही बेदम रही 'औरों में कहां दम था', 'उलझ' की भी धीमी शुरुआत

Sat, 03 Aug 2024 08:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था, उलझ - फोटो : यूट्यूब, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। विदेश के साथ फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में भी धमाल मचा रही है।  फिल्म का एक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शानदार पहले सप्ताहांत के बाद कामकाज वाले दिनों में भी फिल्म रफ्तार मजबूत नजर आई। अब यह फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई से महज कुछ ही कदम दूर है। इसके अलावा कल्कि 2898 एडी एक महीने के बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि, बैड न्यूज की रफ्तार काफी सुस्त है और इसे इसे हिट होने के लिए अभी लंबी दूरी तय करनी है। वहीं, अजय देवगन की औरों में कहां दम था और जान्हवी कपूर उलझ भी रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को सभी फिल्म का कैसा हाल रहा? 
विज्ञापन

2 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
औरों में कहां दम था
अजय देवगन की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है। उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। हालांकि, औरों में कहां दम था को लेकर दर्शकों में कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
उलझ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उलझ
जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ भी औरों में कहां दम था के साथ ही रिलीज हुई है। सस्पेंस-थ्रिलर इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 10 लाख रुपये का कारोबार किया है। शनिवार और रविवार का दिन इस फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। ये दो दिन फिल्म का भविष्य तय करेंगे।

4 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन
अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। भारत में फिल्म का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। मार्वल फिल्मों के शौकीन बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। आठवें दिन फिल्म ने चार करोड़ 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 93.11 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
बैड न्यूज
विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म बैड न्यूज की धीमी चाल बरकरार है। फिल्म ने 15वें दिन महज 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही बैड न्यूज की कुल कमाई 57.52 करोड़ रुपये हो गई है।
Sana Makbul: विजेता बनने के बाद सना मकबूल की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- मैं यहां जीतने आई थी और जीत गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें