फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: 'चंद्रयान 3' पर बनेगी फिल्म? जानें इससे पहले किन जीनियस की कहानी ने पर्दे पर जीते दिल

Wed, 30 Aug 2023 01:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'चंद्रयान 3' की सफलता के बाद इस पर फिल्म बनाने की चर्चा जोरों पर है। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें भारतीय जीनियस की कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मों में उकेरे असल किरदार - फोटो : अमर उजाला
'चंद्रयान 3' मिशन का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से भारत ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की, और इससे समस्त भारतवासियों ने गौरवान्वित महसूस किया। इसके पीछे इसरो के जीनियस का दिमाग था। 'मिशन मंगल' के बाद 'चंद्रयान 3' पर फिल्म बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें भारतीय जीनियस की कहानी दर्शायी गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी पसंद किया गया, साथ ही इसमें एक मिशन के पीछे लगने वाली कड़ी मेहनत की झलक ने देशवासियों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

इस फिल्म की कहानी यरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन से प्रेरित है। मूवी में आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है। माधवन ने नंबी नारायणन की भूमिका में खुद को इस कदर ढाला कि लोग उनकी तारीफें करते नहीं थके। फिल्म का पहला पोस्टर जारी होने के बाद से इसकी रिलीज के बाद तक मूवी और माधवन की एक्टिंग की खूब सराहना हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
शकुंतला - फोटो : सोशल मीडिया

शकुंतला

इस फिल्म की कहानी ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर शकुंतला देवी के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी में विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। विद्या ने शकुंतला देवी के किरदार में ढलते हुए गणित के प्रति प्रेम, विचित्रता और तेजतर्रारता को बारीकी से समझा, और जब इसे पर्दे पर दर्शाया तो लोगों का दिल जीतने में सफल रहीं। 

 Bollywood: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स संग लड़ाए प्यार के पेंच! खूब हुई चर्चा और परिणाम रहा यह

4 of 6
मिशन मंगल - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन मंगल

यह फिल्म भारत के पहले मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है। इस मूवी में मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की कहानी और मेहनत फिल्मी किरदारों के जरिए दर्शायी गई है। जहां अक्षय कुमार इसमें वैज्ञानिक और मिशन मार्स के निर्देशक राकेश धवन के किरदार में हैं, जो असल जिंदगी में वैज्ञानिक सुब्बैया अरुणन पर आधारित है। तो वहीं, विद्या बालन तारा शिंदे की भूमिका में हैं, जो एक वैज्ञानिक और प्रोजेक्ट निदेशक होती हैं। विद्या का किरदार भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन मंगलयान की डिप्टी ऑपरेशंस डायरेक्टर रितु करिधल श्रीवास्तव से प्रेरित है। 

KBC 15: मोहम्मद रफी से जुड़े सवाल में बुरी फंसीं हर्षा वर्मा, क्विट कर दिया शो और उत्तर निकला सही
विज्ञापन

5 of 6
सुपर 30 - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर 30

इस मूवी की कहानी गणित शिक्षक आनंद कुमार के वास्तविक जीवन से प्रेरित है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। आनंद कुमार को उनके सुपर 30 योजना के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम के तहत आनंद कुमार ने 30 बच्चों का चयन कर उन्हें बिहार के पटना में पढ़ाना शुरू किया था। उनका लक्ष्य तैयारी के लिए फीस देने में वंचित इन छात्रों का आईआईटी में एडमिशन कराना था। वहीं, इस मूवी में ऋतिक रोशन ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग का प्रदर्शन दिया, साथ ही लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। 

Rajinikanth: डीपो के बाद बेंगलुरु के राघवेंद्र मंदिर पहुंचे रजनीकांत, पूजा-अर्चना कर भगवान से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोरारई पोट्रू - फोटो : सोशल मीडिया

सोरारई पोट्रू 

इस तमिल फिल्म में सूर्या लीड रोल में नजर आए थे। मूवी में एक्टर ने नेदुमारन राजंगम उर्फ मारा का किरदार निभाया था। असल में यह कहानी कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ से प्रेरित है, जो कम लागत वाली एयरलाइन, एयर डेक्कन लेकर आए थे। फिल्म में सूर्या की एक्टिंग इतनी बेहतरीन थी कि उन्हें बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें