फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स संग लड़ाए प्यार के पेंच! खूब हुई चर्चा और परिणाम रहा यह

Wed, 30 Aug 2023 01:02 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ जुड़ा था। एक ने तो शादी भी की थी। वहीं, कुछ का हाल कुछ ऐसा रहा। 
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
प्यार, इश्क और मोहब्बत एक ही एहसास के अलग-अलग नाम हैं। कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र, कोई सीमा नहीं होती। यह बात कई मौकों पर सच भी साबित होती है। वहीं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण मनोरंजन जगत के सितारे पेश करते हैं। जहां कुछ सितारे अपने प्यार को अपना बनाने के लिए धर्म परिवर्तन कराते देखे गए, तो कुछ ने घरवालों से बगावत करते हुए अपने प्यार का हाथ थामा। वहीं, कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिनका प्यार सरहद पार परवान चढ़ा। जी हां, कुछ नामचीन हस्तियों ने पाकिस्तान में प्यार के पेंच लड़ाए, और जब इसकी सुगबुगाहट लोगों के बीच पहुंची, तो यह चर्चाओं का विषय बन गए। इन सेलिब्रिटीज में सोनाली बेंद्रे से लेकर उर्वशी रौतेला तक का नाम शामिल है-
विज्ञापन

2 of 6
इमरान खान-जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
एक जमाने में अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना लेने वालीं एक्ट्रेस जीनत अमान किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। इस मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस ने 70 से 80 के दशक में फिल्मी पर्दे पर राज किया। वहीं, इस खूबसूरत अदाकारा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान को भी अपना दीवाना बना लिया था। दोनों के रिश्ते की चर्चा आज भी होती रहती है। रिपोर्ट की मानें तो, 70 के दशक में इमरान खान क्रिकेट खेलने के लिए भारत आए थे। इसी दौरान उनकी आंखें जीनत अमान से चार हुईं, और वह उनके दीवाने बन गए। दोनों ने काफी वर्षों तक एक-दूजे को डेट भी किया। हालांकि, समय के साथ-साथ इनका प्यार फीका पड़ता गया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। 
विज्ञापन

3 of 6
वसीम अकरम-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करने वालीं सुष्मिता सेन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट बटोरती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस का नाम ललित मोदी के साथ जुड़ा, और इसके लिए वह जमकर ट्रोल भी हुईं। इतना ही नहीं एक समय पर सुष्मिता का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था। खबरों की मानें तो, दोनों की मुलाकात वर्ष 2008 में आए शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के दौरान हुई थी। वसीम और सुष्मिता के बीच यहीं से दोस्ती हुई और देखते-देखते यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। हालांकि, एक समय पर सुष्मिता ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया। 

D51: धनुष की पैन इंडिया फिल्म 'डी 51' से जुड़ा नागार्जुन का नाम, दमदार किरदार से करने आ रहे धमाल

4 of 6
रीना रॉय-मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय भी अपनी लव लाइफ को लेकर एक समय पर काफी लाइमलाइट में रही हैं। 80 के दशक की बात है, जब रीना अपना दिल पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान पर हार बैठी थीं। कहा जाता है कि दोनों पहले लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद वर्ष 1983 में रीना और मोहसिन ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी सनम भी है। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बीतते वक्त के साथ जोड़े के रिश्ते में दरार आने लगी और आगे चलकर इनका तलाक हो गया। 

Raksha Bandhan 2023: साउथ स्टार्स के ये भाई-बहन लाइमलाइट से रहते हैं दूर, इनके बारे में यहां जानें सबकुछ
विज्ञापन

5 of 6
सोनाली बेंद्रे-शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी अपने लव अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। एक वक्त पर सोनाली का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ जुड़ा था। दोनों के प्यार की चर्चा चारों ओर हो रही थी। इतना ही नहीं शोएब ने तो एक इंटरव्यू में यह तक कह दिया था कि सोनाली उनकी क्रश हैं, और वह उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

Raksha Bandhan 2023: साउथ स्टार्स के ये भाई-बहन लाइमलाइट से रहते हैं दूर, इनके बारे में यहां जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्वशी रौतेला-नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसमें नसीम शाह और उर्वशी रौतेला मुस्कुराते हुए दिखाई दिए थे। इस क्लिप ने इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी थी। साथ ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों ने काफी तूल भी पकड़ा था। इतना ही नहीं, उर्वशी ने इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के जन्मदिन पर बधाई भी दी थी, जिस पर नसीम ने भी थैंक यू लिखा था। बात बढ़ती चली गई और स्थिति यह आ गई कि नसीम को अफवाहों पर सफाई देनी पड़ी। हालांकि, नसीम ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उनके और उर्वशी के बीच कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें