कहते हैं कि फिल्मों का विलेन जितना ही पावरफुल होगा, उसको हराने के लिए हीरो को जो मशक्कत करनी होती है, उसी से उसके हिस्से की तालियां आती हैं। यानी कि जितना बड़ा विलेन, उतना बड़ा हीरो और उतनी ही बड़ी फिल्म। गब्बर, मोगैंबो, शाकाल, कांचा चीना और डॉक्टर डैंग जैसे खलनायकों को भला कौन सिनेप्रेमी भूल सकता है। इस साल भी हिंदी सिनेमा में कई बड़े खलनायकों पर दांव लगा है। आइए नजर डालते है इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित खलनायकों पर....