फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: देश में सुपरहिट रही इन फिल्मों को विदेश में करना पड़ा बैन का सामना, सबसे ज्यादा अक्षय कुमार की मूवी शामिल

Sat, 13 Nov 2021 09:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज की जाती हैं। सालभर रिलीज हुए इन फिल्मों में से कुछ दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं तो वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं दिखा पाती है। देश में फिल्मों का एक अच्छा खास कारोबार है। ऐसे में कोरोना काल के कारण लगे लॉकडाउन के चलते सिनेमाघर बंद होने पर फिल्मों को रिलीज करने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया था। लेकिन, लोगों तक इन फिल्मों को पहुंचाने के लिए मेकर्स ने डिजिटल माध्यम का सहारा लिया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि लोगो में फिल्मों का क्रेज काफी ज्यादा है। 

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। देशभर के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। हालांकि, देश में सुपरहिट हुई ऐसी कई फिल्में हैं, जो विदेश में हिट तो दूर रिलीज तक नहीं की गई है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जो बैन होने के कारण विदेशों में रिलीज नहीं हो पाई। 
 
विज्ञापन

2 of 6
द डर्टी पिक्चर  - फोटो : सोशल मीडिया
द डर्टी पिक्चर 
अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित फिल्म द डर्टी पिक्चर को भी विदेश में बैन कर दिया गया था। विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह स्टारर इस फिल्म को बोल्ड सीन की वजह से कुवैत में बैन किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
ओह माय गॉड  - फोटो : सोशल मीडिया

ओह माय गॉड 

मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने बेहद पसंद किया था। अंधविश्वास पर आधारित इस फिल्म को मिडिल ईस्ट देशों में रिलीज नहीं किया गया। इतना ही नहीं भारत में इस फिल्म के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन किया गया था।

4 of 6
पैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
पैडमैन
अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म पैडमैन को भारत में काफी सहारा गया था। हालांकि, पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
रांझणा - फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा 
इस फिल्म को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया था। इस फिल्म में जोया (सोनम कपूर) और दो हिंदू लड़कों के प्यार की कहानी दिखाई गई थी। इस कारण फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
बेल बॉटम 
कोरोना काल के बाद रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम को भी विदेश में बैन का सामना करना पड़ा है। फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जताते हुए तीन अरब देशों के सेंसर बोर्ड ने इस पर रोक लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें