कोरोना महामारी का असर यूं तो हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। लेकिन, इसका सबके ज्यादा प्रभाव सिनेमाघरों पर भी पड़ा है। कोरोना की वजह से लंबे समय तक थिएटर बंद होने की वजह से फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ शिफ्ट होते नजर आए। दरअसल, ओटीटी की वजह से बड़ी संख्या में लोग उनकी फिल्मों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स को यह दर्शक तक पहुंचने का एक बढ़िया माध्यम लगा। हालांकि, अब हालाल सामान्य होने पर कई राज्यों में सिनेमाघर फिर खुल चुके हैं। ऐसे में अब कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को थिएटर पर प्रदर्शित करने को तैयार है। आइए जानते हैं साल के अंत तक किन फिल्मों को सिनेमा घरों में देख सकेंगे दर्शक-
सूर्यवंशी
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रोहित शेट्टी ने के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद पहली बड़ी एंटरटेनर फिल्म होगी।