फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superstars As Ghost: मिलिए बड़े परदे के 10 सुपरस्टार भूतों से, धर्मेंद्र, अमिताभ, शाहरुख, सलमान सब शामिल

Wed, 12 Oct 2022 01:12 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
राज रिबूट, पहेली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी हॉरर फिल्मों के रेडियो विज्ञापनों में तरह तरह के दावे होते थे। इश्तेहार छपते थे कि अकेले इस फिल्म को देखने पर दर्शकों को इतना इनाम मिलेगा। या फिर, गर्भवती स्त्रियां इस फिल्म को न देखें, वगैरह वगैरह...! वो दौर था सुनसान हवेलियों, चरमराते दरवाजों और डरावने चेहरों वाली रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्मों का। सिनेमा के बदलते दौर में अब हॉरर फिल्मो के भूत रामसे ब्रदर्स की फिल्मों की तरह डरावने नहीं बल्कि आकर्षक दिखने लगे हैं। इस लिस्ट में लेटेस्ट इजाफा है कैटरीना कैफ का जो फिल्म 'फोन भूत' में भूत का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। भूतों की मंडली का पंजाबी गाना भी लोगों ने देख लिया है। फिल्म कैसी है, ये तो हम आपको फिल्म रिलीज के साथ ही बताएंगेल लेकिन उससे पहले जानते हैं, बॉलीवुड के उन दस सितारों के बारे में जो फिल्मों में भूतों का किरदार निभा चुके हैं... 

विज्ञापन

2 of 11
गजब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: धर्मेंद्र 
फिल्म: गजब (1982 ) 

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने फिल्म 'गजब' में दोहरी भूमिका निभाई थी। धन के लालच में एक गिरोह जब अजय की हत्या कर देता है तो वह भूत बन जाता है। ये भूत अपने भाई विजय के पास जाता है और विजय को वह अपनी मौत का बदला लेने के लिए कहता है। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने अजय और विजय का किरदार निभाया था। 1982 में प्रदर्शित इस फिल्म के निर्माता एन एन सिप्पी और निर्देशक सी पी दीक्षित थे। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा रेखा, मदन पुरी और शरत सक्सेना आदि की मुख्य भूमिकाएं थी। 

Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम

विज्ञापन

3 of 11
हैलो ब्रदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार: सलमान खान
फिल्म: हैलो ब्रदर (1999)

सुपरस्टार सलमान खान भी फिल्म 'हैलो ब्रदर' में भूत का किरदार निभा चुके हैं। इसमें उनका कुरियर कंपनी में काम करने वाले का कॉमिक किरदार है। फिल्म में सलमान खान के भाई अरबाज खान ने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया। फिल्म में ये भूत सिर्फ इंस्पेक्टर को ही दिखता है। भूत बने सलमान खान की आखिरी ख्वाहिश खन्ना को मरते हुए देखना है, जिसने उसकी हत्या की थी। फिल्म के निर्माता सोहेल खान और बंटी वालिया है। सोहेल खान ने ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया। फिल्म में सलमान खान, अरबाज खान, रानी मुखर्जी, शक्ति कपूर और जॉनी लीवर की मुख्य भूमिकाएं थी। 

4 of 11
पहेली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: शाहरुख खान
फिल्म: पहेली (2005) 

अमोल पालेकर निर्देशित फिल्म 'पहेली' ऑस्कर की दौड़ तक में शामिल रही फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान भूत बनकर न केवल मदद करते हैं बल्कि उन्हें एक लड़की से प्यार भी हो जाता है। इस फिल्म में एक महिला की दुविधा को दिखाया गया है जिसमें वह खुद को एक असाधारण प्यार को स्वीकार करने की स्थिति में आ जाती है। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया और फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, जूही चावला, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर आदि की अहम भूमिकाएं रहीं।

TMKOC: हे मां माताजी! दयाबेन को हो गया कैंसर? जेठालाल ने बताया क्या है सच्चाई

विज्ञापन

5 of 11
वाह लाइफ हो तो ऐसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: शाहिद कपूर
फिल्म: वाह लाइफ हो तो ऐसी (2005) 

फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' में शाहिद कपूर भी भूत का किरदार निभा चुके हैं। वह अपने दोस्त यमराज से मिलकर अपने परिवार की मदद करते हैं। फिल्म में यमराज का किरदार संजय दत्त ने निभाया था। इस फिल्म की निर्माता संगीता अहिरे और निर्देशक महेश मांजरेकर थे। फिल्म में शाहिद कपूर और संजय दत्त के अलावा अमृता राव, अरशद वारसी, मोहनीश बहल की प्रमुख भूमिकाएं रहीं।  

विज्ञापन

6 of 11
भूत अंकल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: जैकी श्रॉफ 
फिल्म: भूत अंकल (2006) 

हालिया रिलीज फिल्म ‘अतिथि भूतो भव’ से पहले डैशिंग स्टार जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'भूत अंकल' में भी भूत का किरदार निभाया जिसकी दोस्ती बच्चों से हो जाती है। फिल्म में स्कूल के बच्चे जंगल में घूमने जाते है जहां पर उनकी भूत से मुलाकात होती है। फिल्म का निर्माण अनीश अर्जुन देवी और कृष्ण चौधरी ने किया और फिल्म के निर्देशक थे मुकेश सहगल। फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा अखिलेन्द्र मिश्रा, रसिका जोशी और शीना बजाज जैसे दमदार सितारों की टोली थी।

विज्ञापन

7 of 11
ओम शांति ओम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: दीपिका पादुकोण
फिल्म: ओम शांति ओम (2007) 

हाल फिलहाल तक हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन रहीं दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में भूत बनकर दीपिका पादुकोण अपने साथ हुए धोखे का बदला लेती हैं। शांतिप्रिया की भूमिका में दीपिका पादुकोण को खूब पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, श्रेयस तलपडे और अर्जुन रामपाल की प्रमुख भूमिकाएं थी।

8 of 11
भूतनाथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: अमिताभ बच्चन
फिल्म: भूतनाथ (2008) 

विवेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूतनाथ' में अमिताभ बच्चन भी भूत के किरदार में नजर आ चुके हैं। एक भूत और एक शरारती बच्चे की दोस्ती वाली इस फिल्म को बच्चों और बड़ों सबने खूब पसंद किया। फिल्म में अमन सिद्दीकी, जूही चावला, शाहरुख खान, राजपाल यादव अहम किरदारों में नजर आए। इस फिल्म की सीक्वेल 'भूतनाथ रिटर्न्स' में भी अमिताभ भूत के किरदार में नजर आ चुके हैं। 

9 of 11
तलाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: करीना कपूर
फिल्म: तलाश (2012) 

आमिर खान की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'तलाश' में करीना  कपूर ने भूत का किरदार निभाया। फिल्म में उनके परदे पर आने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म में करीना कपूर ने कॉल गर्ल रोजी का किरदार निभाया जबकि फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे आमिर खान एक केस की तहकीकात कर रहे हैं। पता चलता है कि उलझे हुए केस की डोर रोजी से जुड़ी हुई है। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती  ने किया। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, राजकुमार राव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिकाएं हैं।

10 of 11
अलोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: बिपाशा बसु
फिल्म: अलोन (2015) 

बंगाली बिजली के रूप में मशहूर रहीं बिंदास अभिनेत्री बिपाशा बसु फिल्म 'अलोन' में भूत का किरदार निभा चुकी हैं। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया। फिल्म में दोनों के बीच अंतरंग दृश्यों की खूब चर्चा हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच नजदीकियों की खबरें आई और बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल और निर्माण कुमार मंगत पाठक ने किया था।

विज्ञापन

11 of 11
राज रिबूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार: इमरान हाशमी
फिल्म: राज रिबूट (2015) 

सुपरहिट फिल्म राज के बाद इसके निर्माताओं मुकेश भट्ट और महेश भट्ट ने इस नाम का खूब दोहन किया। रीजी सीरीज की चौथी फिल्म 'राज रिबूट' के नाम स रिलीज हुई लेकिन तब तक इस सीरीज से हॉरर का तड़का गायब हो चुका था। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने भूत का किरदार निभाया है। फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें