फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: मायानगरी छोड़ आमिर खान पहुंचे नेपाल, 10 दिन तक मेडिटेशन करेंगे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Sun, 07 May 2023 04:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अभिनेता बीते 30 साल साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, पिछले कुछ साल से उनकी सफलता का ग्राफ नीचे आया है। 
Ranbir kapoor: रणबीर कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी का किया खुलासा!
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : social media
दंगल के बाद साल 2018 में आई उनकी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके चार साल बाद उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म लाल सिंह चड्ढा से वापसी करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म के असफल होने के बाद आमिर ने फिलहाल एक्टिंग से  दूरी  बना ली है और एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। 
Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : social media
इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि अभिनेेता  सभी चीजों से ब्रेक लेकर 10 दिनों के लिए नेपाल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह मेडिटेशन के लिए वहां गए हुए हैं। रविवार (7 मई) सुबह वह नेपाल पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका विपश्यना केंद्र बुंदनीलकंठा में है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वह अकेले गए हैं या कुछ दोस्तों के साथ। 
Rakshita Suresh: मलेशिया में सड़क हादसे में बाल बाल बची PS-2 फेम सिंगर रक्षिता की जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद आमिर ने घोषणा की थी कि वह फिल्मों से ब्रेक लेंगे और पूरी तरह से फिल्मों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मौजूदा समय में वह आर.एस. प्रसन्ना की 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस करने की तैयार कर रहे हैं। यह एक स्पेनिश फिल्म का रीमेक है। 
Mahaakshay Chakraborty: महाक्षय चक्रवर्ती ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान, बोले- मेरा संघर्ष अभी भी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान-गजनी 2 - फोटो : social media
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अभिनेता गजनी फिल्म के सीक्वल के लिए मूल निर्माताओं के संपर्क में हैं और फिल्म पर चर्चा के लिए हैदराबाद की नियमित यात्राएं कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी बातचीत केजीएफ फेम प्रशांत नील से भी चल रही है। बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर के साथ वह साउथ की फिल्म में नजर आ सकते हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, एक्टर ने साझा किया फिल्म को लेकर अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें