फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superstitious Celebs: कोई बांधता है काला धागा तो किसी को रत्न पर भरोसा, टोटके पर विश्वास करते हैं ये सितारे

Sat, 24 Jun 2023 02:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : amar ujala
हर किसी के लिए अपना हुनर साबित करने का सुनहरा मंच चाहिए होता है। कई बार उनको वह आसानी से मिल जाता है तो कई बार इसके लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है फिर भी  वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता है तो लोग अंधविश्वास और टोने-टोटके का भी सहारा लेने लगते हैं। हिंदी सिनेमा में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो इन सभी बातों पर विश्वास करते हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शिल्पा का मानना है कि जब से उनकी मां ने उन्हें खास पन्ना अंगूठी गिफ्ट की है, उन्हें अपने करियर में कभी मुड़कर नहीं देखना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका फिल्मी करियर सही से नहीं चल रहा था। साथ ही वह बैंकरप्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नीलम रत्न की अंगूठी पहनी। इस अंगूठी को पहनने के बाद उनका काम फिर पटरी पर लौटने लगा। ऐसे में वह इसे अपने लिए लकी मानते हैं।

इसे भी पढ़ें- Emergency Teaser: 'इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा...', कंगना रणौत की इमरजेंसी का जबर्दस्त टीजर रिलीज

4 of 6
काजोल - फोटो : social media
काजोल
काजोल के लिए पति अजय देवगन से मिली यह हीरे जड़ित ओम लिखी रिंग खास अजीज है। इसके बिना वह कहीं नहीं दिखाई देती हैं। दरअसल काजोल का मानना है कि यह अंगूठी उन्हें जहां प्रफेशनली मदद करती है, वहीं उनकी पसर्नल लाइफ में भी शांति बनाए रखने में मददगार है। काजोल इसे अपने सीधे हाथ में पहनती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन
विद्या बालन अक्सर ही काजल लगाए नजर आती हैं। उनका यह हाशमी काजल खास पाकिस्तान से आता है। इस काजल को विद्या मेकअप के तौर पर नहीं वह इसे अपने लक के लिए लगाती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि हाशमी काजल और उनके हाथों में पहने हुए बीड्स वाले ब्रेसलेट ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बेहतर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक काले धागे को अपने लिए लकी मानते हैं। इस धागे को उनकी मां ने उन्हें जब वह बीमार पड़े थे तब पहनाया था। उसके बाद से कभी भी उन्होंने इस धागे को खुद से अलग नहीं होने दिया। यह धागा उनके सीधे पैर में बंधा हुआ है। रणवीर ने इसे न्यूड फोटोशूट के वक्त भी नहीं उतारा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें