फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन अभिनेताओं ने अपने बचपन की दोस्त के साथ रचाई शादी, आइडल कपल बन निभा रहे हैं एक-दूसरे का साथ

Sat, 24 Jun 2023 12:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। फिल्मों में साथ काम करते हुए अभिनेता अपनी को-स्टार से प्यार कर बैठते हैं और शादी कर लेते हैं। वहीं कुछ सितारे अपने परिवार के पसंद की लड़की से शादी करते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने बचपन की दोस्त के साथ शादी रचाई है। चलिए जाते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने अपने बचपन के प्यार को अपना जीवन साथी चुना।
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन, नताशा - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है वरुण धवन का। वरुण धवन ने नताशा दलाल से 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी, जो उनकी बचपन की दोस्त हैं। वरुण और नताशा दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ा करते थे और गहरे दोस्त थे। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत 12वीं क्लास में हुई और वरुण ने नताशा को शादी के लिए प्रपोज किया और शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
इस लिस्ट में अगली जोड़ी आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की है। आयुष्मान ने भी अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा को अपना जीवन साथी बनाया। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ा करते थे और वहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। दोनों के परिवार भी एक दूसरे को जानते थे। बात आगे बढ़ी और दोनों ने साल 2011 में शादी रचा ली।

Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' के सेट से विक्की ने शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर, यूजर्स बोले- लेजेंड्स इन वन फ्रेम

4 of 6
जायद खान और मलाइका खान
जायद खान
बॉलीवुड अभिनेता जायद खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जायद ने अपनी स्कूल की दोस्त मलाइका खान के साथ शादी रचाई है। दोनों एक साथ हाई स्कूल में पढ़ा करते थे और तभी दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। अपने करियर में सेटल होने के बाद जायद और मलाइका ने साल 2005 में शादी कर ली।

Kichcha Sudeepa: किच्चा सुदीप की अगली फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, अभिनेता इस दिन रिलीज करेंगे मूवी का प्रोमो
विज्ञापन

5 of 6
जितेंद्र-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जितेंद्र कपूर
हिंदी सिनेमा के अभिनेता जितेंद्र कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जितेंद्र ने शोभा कपूर के साथ शादी रचाई है। शोभा, जितेंद्र की बचपन की दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। स्कूल में वह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। दोस्ती आगे बढ़ी और वह एक दूसरे से प्यार करने लगे। फिर, जितेंद्र ने 31 अक्टूबर 1974 में शोभा के साथ शादी कर ली।

Salman khan: सलमान खान ने 'पठान' की सफलता का श्रेय लेने से किया इनकार, कहा- शाहरुख से कोई नहीं छीन सकता यह हक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नताशा-फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान
बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। फरदीन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा माधवानी को अपना जीवन साथी चुना। फरदीन और नताशा बचपन से ही एक दूसरे के दोस्त हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती आगे बढ़ी और दोनों के बीच प्यार पनपा। फरदीन ने फ्लाइट में नताशा को शादी के लिए प्रपोज किया। फिर, दिसंबर 2005 में नताशा और फरदीन ने शादी कर ली।

Priyanka Chopra: अमेरिका में खुद को अकेला महसूस करती थीं प्रियंका चोपड़ा, बाथरूम में खाना खाकर गुजारे थे दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें