फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बैकग्राउंड डांसर से शुरू हुआ था इन सितारों का करियर, आज इंडस्ट्री पर करते हैं राज

Sat, 07 Jan 2023 06:37 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस बनने से पहले इन कलाकारों ने बहुत मेहनत और स्ट्रगल का दौर देखा। एक वक्त पर इन्होंने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया था। इनमें शाहिद कपूर, काजल अग्रवाल, फराह खान, सुशांत सिंह राजपूत और दिया मिर्जा जैसे कलाकार शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood stars - फोटो : social media
बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए कई कलाकारों ने कड़ी मेहनत की। बॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस बनने से पहले इन कलाकारों ने बहुत मेहनत और स्ट्रगल का दौर देखा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इन कलाकारों ने अपने अभिनय और काम के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई और देश भर में उनके लाखों करोड़ों फैंस हैं। एक वक्त पर इन्हीं कलाकारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर इंडस्ट्री में काम किया था। आइए बॉलीवुड के इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर और बड़े एक्टर में से एक हैं। शाहिद ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। एक समय ऐसा भी था, जब वह बॉलीवुड में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करते थे। उस दौरान उन्हें कोई नहीं पहचानता था। शाहिद कपूर ने 'दिल को पागल है' और 'ताल' जैसी बॉलीवुड की फिल्मों के गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया। शाहिद कपूर ने कबीर सिंह, जर्सी, पद्मावत फिल्मों में काम किया है। 

यह भी पढ़ें- South Actress: इन साउथ एक्ट्रेस की लव अफेयर की चर्चाओं ने खूब बटोरीं सुर्खियां, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम
विज्ञापन

3 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : social media
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन बॉलीवुड में भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है। काजल अग्रवाल ने सिंघम और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई। आज के समय में काजल अग्रवाल काफी पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। काजल ने 'क्यों हो गया ना' फिल्म के एक गाने में बैकग्राउंड डांस किया, जिसके कुछ वक्त के बाद काजल ने अपना करियर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Taaza Khabar Twitter Review: डेब्यू सीरीज से ही भुवन बाम ने ओटीटी पर मचाया गदर, लोग बोले, ताजा खबर एक दम कड़क

4 of 6
फराह खान - फोटो : social media
फराह खान
फराह खान आज बॉलीवुड में एक सफल कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि फराह खान ने भी अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। फराह खान ने कई गानों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। साल 1986 में उन्होंने जितेंद्र और गोविंदा की फिल्म सदा सुहागन के एक गाने में बैकग्राउंड डांस करते हुए देखा गया। फराह खान ने बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म मैं हूं ना का निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें- Taaza Khabar Review: दलाल बंधुओं ने इस बार भुवन बाम को लपेटा, पहली ओटीटी सीरीज में हाथ आया काला खट्टा कोकाकोला
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे दो साल से ज्यादा समय बीत चुका हैं। सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने से पहले वह बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करते थे। अभिनेता को 'धूम 2' फिल्म के गाने 'धूम अगेन' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर ऋतिक रोशन के पीछे डांस करते हुए देखा गया। सुशांत ने फिल्मों में आने से पहले टेलीविजन में भी काम किया। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, धोनी जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, इंस्टाग्राम पर लिखा- बातचीत करने से बचें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिया मिर्जा - फोटो : social media
दिया मिर्जा 
दिया मिर्जा ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने साल 1999 में तमिल फिल्म के गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में डांस किया था। साल 2000 में दिया मिर्जा ने एशिया पैसिफिक और फेमिना मिस इंडिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। उन्होंने रहना है तेरे दिल में फिल्म से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें